नवगठित ग्राम पंचायत चेनपुरिया के पहले सरपंच बने रतन लाल रेगर विधि-विधान से किया पदभार ग्रहण

134 मतों से दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत,बोले – गांव के विकास में नहीं आने दूंगा कोई कमी,शिक्षा स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता
असलम रंगरेज
चेनपुरिया – नवसृजित ग्राम पंचायत चेनपुरिया में नवनिर्वाचित सरपंच रतन लाल रेगर ने बुधवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन परिसर में पदभार समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पदभार ग्रहण समारोह में ग्राम पंचायत के,सरपंच ,उपसरपंच एवं समस्त वार्ड पंचों का साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए गांव के विकास की उम्मीद जताई।

इस दौरान रतन लाल रेगर ने कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वे गांव के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर काम किया जाएगा। गांव में बेहतर विकास कार्य करवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक सरोकारों पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था ,नए निर्माण और सामाजिक सेवाओं के लिए ग्रामीणों को समझाइश कर जागरूक किया जाएगा। साथ ही छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें अधिक से अधिक पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाएगा।
नवनिर्वाचित सरपंच रतन लाल रेगर सहित समस्त वार्ड पंचों ने किया पदभार ग्रहण किया ! मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल शर्मा विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, चेयरमैन श्वेता डांगी, पूर्व चेयरमैन संजय डांगी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर,अर्जुन ब्रह्मभट्ट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शंकर नाथ,कल्याणपुरा सरपंच नारायण लाल धाकड़,सरपंच प्रत्याक्षी भगवती लाल बलाई एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में सरपंच रतन लाल रेगर,उप सरपंच सोनी देवी जाट सहित समस्त वार्ड पंचों को सचिव मंजू साहू ने पद भार ग्रहण करवाया।
कार्यक्रम में सरपंच रतन लाल रेगर ने सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया !



