BHILWARA

राष्ट्रीय सुरक्षा पर भू-स्थानिक दृष्टिकोण विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन


संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के भू-सूचना विज्ञान विभाग  द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद  के नेशनल रीजनल सेंटर के सहयोग से “राष्ट्रीय सुरक्षा पर भू-स्थानिक दृष्टिकोण : एक सामाजिक परिप्रेक्ष्य” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 7 से 8 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने बताया कि यह विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि उसे भारत सरकार से लगातार इस प्रकार की शोध एवं अकादमिक गतिविधियों हेतु अनुदान प्राप्त हो रहा है। इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नवीन आयामों पर सीखने और अनुसंधान के अवसर प्राप्त होते हैं।इस अवसर पर उपकुलपति प्रो. मानस रंजन पाणिग्राही तथा कुलसचिव डॉ. आलोक कुमार ने भू-सूचना विज्ञान विभाग को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

सेमिनार संयोजक डॉ. लोकेश त्रिपाठी ने बताया कि इस दो दिवसीय सेमिनार में पांच तकनीकी सत्र होंगे, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।सेमिनार के सह-संयोजक  डॉ. मुकेश शर्मा एवं डॉ. विकास सोनी होंगे, जबकि आयोजन सचिव  डॉ. संदीप चौरसिया रहेंगे।सेमिनार के उद्घाटन सत्र में एम.पी.यू.ए.टी. विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति प्रो.अजीत कुमार कर्नाटक मुख्य अतिथि होंगे, साथ ही रीजनल रिमोट सेंसिंग सेंटर कोलकाता से सेवानिवृत्त डिप्टी जनरल मैनेजर श्री सुपर्ण पाठक, एनसीसी यूनिट भीलवाड़ के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शैलेन्द्र सिंह राठौर विशिष्ट अतिथि  कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे  वहीं समापन सत्र में बीआईटी जयपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. एम. पी. पुनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!