शाहपुरा में राष्ट्रीय संकल्प एवं एकता दिवस पर पुष्पांजली सभा, इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

शाहपुरा मूलचन्द पेसवानी
शाहपुरा। भारत के दो महान नेताओं—पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस तथा देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री, लौहपुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस—के अवसर पर गुरुवार को नगर कांग्रेस कार्यालय, बालाजी की छतरी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, पीसीसी सदस्य संदीप महावीर जीनगर और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
[metaslider id=”6401″]
कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रनिर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
पीसीसी सदस्य संदीप महावीर जीनगर ने कहा कि इंदिरा गांधी शक्ति, संकल्प और सशक्त नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने कहा, “इंदिरा जी ने न केवल भारत को चुनौतियों के बीच मजबूत नेतृत्व दिया, बल्कि देश की सुरक्षा, एकता और विकास के लिए साहसिक निर्णय लिए। उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत है।” उन्होंने यह भी कहा कि आज जब विश्व बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, तब इंदिरा गांधी के नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से सीखने की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है।
[metaslider id=”6448″]
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने लौहपुरुष सरदार पटेल के योगदान का स्मरण करते हुए कहा, “भारत की रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। उनके अदम्य साहस, दूरदृष्टि और अटूट संकल्प के कारण ही उन्हें भारत का लौहपुरुष कहा जाता है।” भारद्वाज ने बताया कि आज का दिन भारत की एकता, अखंडता और संकल्प को याद करने का दिन है, और हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल ने कहा कि दोनों महान नेताओं ने देश को मजबूत दिशा दी। “जहां इंदिरा गांधी ने साहस व दृढ़ निश्चय से भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त बनाया, वहीं सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकता का कार्य किया,” उन्होंने कहा।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी भारतीय इतिहास के इन दो महान नेताओं की महान भूमिका पर प्रकाश डाला और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमजान खान कायमखानी, जिला महासचिव रामेश्वर सोलंकी, गांधी दर्शन समिति के संयोजक अविनाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष रहड़ शंकर रैगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरतराम जाट, रमेश शर्मा, जगदीश शोत्रीय, महामंत्री आनंद सेठी, पार्षद डॉ. इशाक खान, मुबारिक हुसैन रंगरेज, पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी, शंकर खटीक, सदीक पठान, मदन सर्वा, रजत जैन, धनराज जीनगर, रामचंद्र बैरवा, गुड्डू खां कायमखानी, सलीम खान, अमजद खान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्र की उन्नति और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया।



