BHILWARA

इंडिया टॉप मॉडल सीजन-8 की विजेता बनीं बिजौलिया की त्विषा नागौरी


बिजौलिया
जयपुर में आयोजित India’s Top Model सीजन-8 में कस्बा निवासी त्विषा नागौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अग्रवाल प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित फैशन प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए त्विषा ने यह उपलब्धि हासिल की।

कम उम्र में इस बड़ी सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, नागरिकों और शुभचिंतकों ने त्विषा नागौरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को योगिराज श्री 1008 पवन नाथ महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।



आयोजकों के अनुसार इंडिया टॉप मॉडल सीजन-8 में प्रतिभागियों का चयन कड़े मानदंडों के आधार पर किया गया था। त्विषा नागौरी ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुति के बल पर जूरी को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता की जूरी में कीथ जेक्शन, करण विंग और जगदीश पुरोहित सहित फैशन जगत के कई विशेषज्ञ शामिल रहे।

त्विषा की इस सफलता को बिजौलिया क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!