BHILWARA

एडीजे कोर्ट परिसर बना साक्षी, अभिभाषक संस्था शाहपुरा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
न्याय के मंदिर एडीजे कोर्ट परिसर में गुरूवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जब अभिभाषक संस्था शाहपुरा के शपथग्रहण समारोह ने पूरे वातावरण को गरिमा, ऊर्जा और उम्मीदों से भर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष पालीवाल के नेतृत्व में नवगठित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, वहीं अधिवक्ताओं के चेहरे पर संगठन के नए दौर की चमक साफ नजर आई।


समारोह में भीलवाड़ा जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय जैन, एडीजे सानिया हासमी एवं विशाल भार्गव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी। विशेष आकर्षण रहे स्थानीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा, जिन्होंने मंच से शाहपुरा के विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया।
विधायक बैरवा ने कहा कि “शाहपुरा के विकास की दिशा अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन से ही मजबूत होगी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि शाहपुरा को जिला बनाने के लिए धरातल तैयार किया जा रहा है और इसके लिए योजनाएं चरणबद्ध तरीके से लागू हो रही हैं। अधिवक्ताओं के हित में एडीजे कोर्ट परिसर में सोलर प्लांट लगाने की घोषणा ने तालियों की गूंज बिखेर दी।


डीजे अभय जैन ने “न्याय आपके द्वारा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि आम आदमी को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
इस मौके पर अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी मांगों को मजबूती से रखाकृबार चैंबर्स निर्माण, कोर्ट के बाहर की भूमि न्यायालय को दिलाने, उस पर सीसी ब्लॉक लगाने और नए कोर्ट परिसर हेतु भूमि आवंटन की मांग प्रमुख रही।
कार्यक्रम में शाहपुरा एसीजेएम सीमा चोहान, भीलवाड़ा अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन रामप्रसाद जाट ने किया।
समारोह ने साफ संदेश दिया शाहपुरा में न्याय व्यवस्था के साथ विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!