BHILWARA
खनिज, राजस्व व पुलिस विभाग की कार्रवाई, ट्रेलर जब्त , 1.58 लाख रुपये का जुर्माना

बिजोलिया । उपखण्ड क्षेत्र के आंटी गांव स्थित जंगल क्षेत्र में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन से अवैध रूप से पत्थर का परिवहन करते हुए एक वाहन को जब्त किया है।

[metaslider id=”6401″]
फोरमेन गिरिराज मीणा ने बताया कि आंटी गांव के चारागाह क्षेत्र से पत्थर भरकर ले जाने की मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर पत्थर भरे एक ट्रेलर को जब्त किया तथा 1 लाख 58 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
[metaslider id=”6448″]
इस कार्रवाई के दौरान गिरदावर संजय पाराशर एवं कांस्या चौकी इंचार्ज नरेश सुखवाल भी मौके पर मौजूद रहे ।




