BHILWARA
नला का माताजी मंदिर में दानपात्र खोला, 28 हज़ार 773 रुपये निकले

बिजोलिया ( नरेश धाकड़ )
धार्मिक तीर्थ स्थल नला का माताजी मंदिर में दानपात्र खोला गया। इस दौरान दानपात्र से कुल 28 हज़ार 773 रुपये की राशि प्राप्त हुई। दानपात्र खोलने की प्रक्रिया मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई।
[metaslider id=”6401″]
मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि दानपात्र से प्राप्त संपूर्ण राशि का उपयोग मंदिर के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
[metaslider id=”6448″]
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर लाल धाकड़, सदारामजी का खेड़ा पंचायत के प्रशासक कैलाश धाकड़, प्रकाश गुर्जर, मोडू धाकड़, राजू मीना, जीतमल धाकड़ सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





