बजरी माफियों को पुलिस की लोकेशन देने पर तीन गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में संलिप्त, पुलिस की मोबाईल से लोकेशन रख बजरी माफीयाओ को मोबाईल से सुचना देने के मामले में बड़लियास पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि अवैध बजरी खनन को लेकर माफियों को पुलिस कि लोकेशन देने के मामले में पुलिस ने बड़लियास थाना क्षेत्र के बड़लियास निवासी कालू लाल रेगर पिता छीतर रेगर जाति रेगर उम्र 38 साल, साजन कालबेलिया पिता लादू नाथ जाति कालबेलिया उम्र 25 साल, खारों का खेड़ा निवासी मदन लाल गुर्जर पिता नन्द लाल जाति गुर्जर उम्र 28 साल को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया । अवैध बजरी खनन/परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी है तथा पुलिस की लोकेशन रखने वाले गुप्स एयरटेल, श्री देव व दोवनी दरबार पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी ।।