BHILWARA

शाहपुरा आयुर्वेद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर मुहर


औचक निरीक्षण में अतिरिक्त निदेशक ने सराहा नया गेट और सुविधाएं
शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, शाहपुरा बुधवार को उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब अजमेर संभाग के आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. शिव सिंह ने राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय,  की व्यवस्थाओं, हाल ही में हुए विकास कार्यों और मरीजों को मिल रही सुविधाओं को देखकर अतिरिक्त निदेशक खासे प्रभावित नजर आए। अस्पताल परिसर में प्रशासनिक सक्रियता और स्टाफ की मुस्तैदी पूरे समय देखने को मिली।
निरीक्षण के दौरान डॉ. शिव सिंह ने राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय,  की ओपीडी व्यवस्था, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, औषधियों की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित बताते हुए चिकित्सकों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा की खुलकर सराहना की। अस्पताल में चल रहे सुधार कार्यों को उन्होंने मरीज हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button