BHILWARA

विधायक मीणा ने विधानसभा में उठाया,बीसलपुर विस्तार का मुद्दा



भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,विधायक गोपीचंद मीणा ने गुरुवार को विधानसभा में प्रस्ताव 295 के तहत बीसलपुर बांध की ऊँचाई बढ़ाने के संभावित प्रस्ताव पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।बनास नदी के बहाव क्षेत्र में स्थित केकड़ी, देवली-उनियारा एवं जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 50–60गांवधुंवाला,झीरा,हथोड़िया,बालापुरा,गणेशपुरा,मोतीपुरा, गांगीथला,मुंशीपुर,देवपुरा,कासीर,नापा का खेड़ा आदि इस प्रस्ताव से प्रभावित हो सकते हैं।

[metaslider id=”6448″]

डूब क्षेत्र के विस्तार और संभावित विस्थापन की आशंका से हजारों ग्रामीण परिवारों में भय का वातावरण है और क्षेत्रवासी लंबे समय से चिंता व्यक्त कर रहे हैं।सदन में विधायक मीणा ने स्पष्ट किया कि बांध की ऊँचाई बढ़ाने से डूब क्षेत्र का विस्तार होगा,जिससे गांव,कृषिभूमि,चारागाह,विद्यालय,सरकारी संस्थान एवं अन्य सामाजिक ढांचे प्रभावित होंगे।यह केवल भूमि का विषय नहीं,बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका और भविष्य से जुड़ा गंभीर प्रश्न है।

अतः मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि बांध की ऊँचाई बढ़ाने के बजाय वैकल्पिक उपायों पर विचार किया जाए जैसे बांध की गहराई बढ़ाना,वर्षों से जमी गाद की वैज्ञानिक तरीके से निकासी,आधुनिक जल प्रबंधन प्रणाली का उपयोग तथा अन्य तकनीकी समाधान।साथ ही ब्राह्मणी नदी को बीसलपुर बांध से जोड़ने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जाए, जिससे जल आवक सुनिश्चित हो सके।हम जल संरक्षण और प्रदेश की जल सुरक्षा के पक्षधर हैं,किंतु विकास के साथ-साथ प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा और हितों का संरक्षण भी समान रूप से आवश्यक है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!