BHILWARA

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:शादी करने का किया वादा, डेढ़ साल तक देता रहा धोखा


जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी करने का वादा कर आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया। पिछले डेढ़ साल तक धोखा देकर देहशोषण करता रहा। ट्रांसपोर्ट नगर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (ट्रांसपोर्ट नगर) अरुण चौधरी कर रहे है।


पुलिस ने बताया- जवाहर नगर की रहने वाली 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। मिलने-जुलने के दौरान उसको प्रेम जाल में फांसकर शादी करने का ऑफर रखा। आरोप है कि जनवरी-2024 में मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर शादी करने का वादा कर उसके साथ रेप किया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड उससे लगातार देहशोषण करने लगा। पिछले डेढ़ साल से अधिक समय तक देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!