BHILWARA

महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत सम्मान



भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत सम्मान का कार्यक्रम सुभाषनगर स्थित गौतम आश्रम में कार्यक्रम के संयोजक चेतन चौबे,राजमल शर्मा व योगेश व्यास के नेतृत्व में किया गया।

युवा जिला अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ने बताया जिला कार्यकारिणी व समाजजन ने कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष नंदलाल सुवाल के सफल कार्यकाल के लिए उन्हें साफा व माला पहनकर बधाई दी । व पूर्व जिला अध्यक्ष ने अपने सफल कार्यकाल के लिए अपनी कार्यकारिणी व समाज जनों का आभार व्यक्त किया । और आगे भी समाज के लिए हमेशा खड़े रहने की बात कही । बाद में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद जोशी मरेवडा भीलवाड़ा गुर्जरगौड़ समाज ने माला व साफा पहनाकर  गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया । नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में उन्हें जिला अध्यक्ष दायित्व प्रदान करने पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया। व भीलवाड़ा समाज के हित कार्यो के लिए समाजजन से सहयोग की अपेक्षा की, व जिले की तहसील व गांव गांव जाकर समाज प्रत्येक परिवार को जोड़ने की बात कही। समाज के विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था करने का भी कार्य करने का प्रण लिया ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कांति चंद व्यास, रामपाल शर्मा, सुधीर शर्मा, जगदीश शर्मा, गोपी शर्मा, संजय पांडे, प्रभाकर चतुर्वेदी, ओम प्रकाश व्यास,
ओम शर्मा पीडब्ल्यूडी, संदीप त्रिपाठी, पवन त्रिवेदी व अतिथि मनोज शर्मा, राधेश्याम शर्मा, इकाई अध्यक्ष सुभाषनगर मनोहरकृष्ण चौबे,  तिलकनगर गोपाल जोशी, शास्त्रीनगर मांगीलाल तिवाड़ी, पार्षद लव कुमार जोशी, मधु शर्मा, बार एसोशिएशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा, पंकज पंचोली उपस्थित थे।
महासभा कार्यकारिणी के भवानीशंकर शर्मा, आचार्य योगेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा,  प्रवीण शर्मा, ललित शर्मा, जन्मजय शर्मा, राहुल त्रिवेदी, पंडित हिमांशु उपाध्याय, कन्हैया लाल शर्मा उपस्थित थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!