BHILWARA

चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के तहत 30 और 31 अगस्त को भीलवाड़ा में जलापूर्ति नहीं होगी


भीलवाड़ा। चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के तहत जिले में होने वाली पेयजल आपूर्ति आगामी दो दिनों तक प्रभावित रहेगी।

अधिशाषी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खण्ड-प्रथम भीलवाड़ा ने बताया कि अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा तिलिस्वा एवं भुंजरकला की 33 केवी फीडर लाइन पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके लिए 30 अगस्त को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शटडाउन के कारण डब्ल्यूटीपी आरोली पर जलापूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते 30 अगस्त की सायं एवं 31 अगस्त की सुबह शहर सहित जिलेभर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी।

विभाग ने भीलवाड़ा वासियों से अपील की है कि शटडाउन से पूर्व पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें और पेयजल का उपयोग मितव्ययता से करें।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button