BHILWARA

सावन के द्वितीय सोमवार पर नर्मदेश्वर देवरी महादेव में हुआ रुद्राभिषेक



बिजौलिया। सावन मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर नगर के श्री नर्मदेश्वर देवरी महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मंदिर कमेटी के सदस्यों की ओर से भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।



इस दौरान भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का जल, दुग्ध सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया। इसके बाद शिवलिंग का आकर्षक श्रृंगार कर आरती की गई।

सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Back to top button