BHILWARA

विद्यालयों में शुरू हुआ प्रवेश सत्र, रैली निकालकर मनाया प्रवेशोत्सव

Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- विद्यालयों में 1 अप्रैल बुधवार से नया सत्र शुरू हो गया, इसे लेकर विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया । सवाईपुर सहित सोपुरा जाटों का, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, कंवलियास, रेड़वास, कुड़ी, बोर्डियास, खजीना, कांदा, सोलंकिया का खेड़ा आदि कई गांवों के राजकीय विद्यालयों में बुधवार को नए सत्र की शुरुआत हुई । इस दौरान बच्चों के प्रवेश दिया गया, वही विद्यालय में आने वाली नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत किया गया । बनकाखेड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव के तहत गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया, वही इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाले नारे लगाए । इस दौरान प्रधानाचार्य बरदा लाल रेगर, उप प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र कुमार मीणा, उर्मिला पारीक, शांता त्रिपाठी, चंदा शर्मा, प्रियांशी जैन, ममता तिवारी, किरण पारीक आदि कई विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!