BHILWARA

जलझूलनी एकादशी को लेकर काछोला में उत्साह, जलझूलनी एकादशी से पहले रोशनी से जगमगाया


महाराणा प्रताप सर्किल बस स्टैंड का मनमोहक नजारा,

22 सितंबर को भव्य शोभायात्रा और ‘मंच एक, स्वर अनेक’ में बहेगी भजनों की गंगा

असलम रंगरेज काछोला

काछोला। जलझूलनी एकादशी पर्व के पूर्व काछोला शहर रोशनी की आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है। महाराणा प्रताप सर्किल बस स्टैंड का रोशनी से सजा मनमोहक नजारा राहगीरों और क्षेत्रवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर की गई आकर्षक सजावट से पूरे शहर में पर्व का उत्साह नजर आ रहा है।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 सितंबर 2026 को जलझूलनी एकादशी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री चारभुजा संस्थान एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में होने वाले महोत्सव में भव्य शोभायात्रा, धार्मिक झांकियां, भजन संध्या और महाआरती सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

‘मंच एक, स्वर अनेक’—बहेगी भजनों की गंगा
महोत्सव में ‘मंच एक, स्वर अनेक, बहेगी भजनों की गंगा’ थीम के तहत दोपहर 11:15 बजे से भजन कार्यक्रम होगा। इसमें बेंगू के बबलू राजस्थानी, भीलवाड़ा के ओम  वैष्णव, जवानपुरा के राजूलाल धाकड़, उदयपुर की त्रिशा सुथार तथा जोधपुर की दिव्या  वैष्णव भजनों की प्रस्तुतियां देंगी।

शोभायात्रा में दिखेंगी आकर्षक झांकियां
जलझूलनी एकादशी पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में बाहुबली हनुमान जी, सांवरिया सेठ, भैरूनाथ जी और माता जी की झांकियां विशेष आकर्षण रहेंगी। इसके साथ भवाई नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा। फतेहनगर के झांकी कलाकार अंकित बाबू तथा जादूगर सांवरलाल वैष्णव अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
महोत्सव का प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम महाआरती शाम 7:15 बजे आयोजित होगा। आयोजन को लेकर काछोला में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
आयोजक: श्री चारभुजा संस्थान एवं समस्त ग्रामवासी, काछोला
तहसील—माण्डलगढ़

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button