बड़लियास (रोशन वैष्णव)
अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़लियास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार, 10 अगस्त को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान कवलियास माफी से कोठारी नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से बजरी परिवहन करते पाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया तथा संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
कार्रवाई बड़लियास थाना पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल सोराज, कांस्टेबल कमल एवं कांस्टेबल नरेश कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
