BHILWARA

इलाज के दौरान मासूम की मौत:डाम लगाने के बाद बिगड़ी थी हालत, 4 दिन बाद हारा जिंदगी की जंग


भीलवाड़ा में पिछले तीन दिन से अस्पताल में इलाजरत 9 महीने के मासूम की बीती देर रात मौत हो गई। इस मासूम की भोपे द्वारा गर्म सरिये से दागने के बाद हालत बिगड़ गई थी,बच्चे की हालत बिगड़ते देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए।

इसके बाद परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां मासूम को भर्ती किया गया,बच्चे ने बीती देर रात इलाज के दौरान दम तोड दिया।मासूम को सर्दी-जुकाम और सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन उसे भोपे के पास लेकर गए थे।


यह था मामला

भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के इंरास गांव का है। यहां रहने वाले देवा बागरिया अपने 9 माह के बेटे गोविंद को बीमार होने और सांस लेने में परेशानी होने पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे गांव में ही एक भोपा के पास लेकर पहुंचा और उससे डाम लगवा लिया। डाम लगाने के बाद बच्चे को लेकर घर आ गया। इधर डाम लगाने के बाद जैसे-जैसे समय बीतता गया, बच्चे की हालत बिगड़ती गई। दूसरे दिन बुधवार को बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। उसे भीलवाड़ा के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में भर्ती किया गया। डॉक्टर्स की निगरानी में मासूम का इलाज चल रहा था।

पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया

हॉस्पिटल के ड्यूटी स्टाफ ने हॉस्पिटल चौकी को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद हॉस्पिटल चौकी ने सदर थाने में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।सदर थाना प्रभारी कैलाश बिश्नोई ने बताया कि एक छोटे बच्चे को डाम लगाने ओर उसके बाद बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!