भीलवाड़ा फॉकस,गजानद जोशी
जहाजपुर,राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही,मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान गुरुवार को पंडेर ग्राम पंचायत बजरंग वाटिका पहुंचने पर,गायन कला के माध्यम से लोगों को विकास के बारे में समझाया गया,इस दौरान गायन कला टीम भंवर लाल वैष्णव व्याख्याता,नंदलाल तेली प्रधानाध्यापक,दिनेश कुमार तिवाड़ी,राकेश कुमार तिवारी पण्डेर,हरिओम सोनी कोठाज ने पण्डेर,गन्धेर,टिठोड़ी एवं बावड़ी ग्राम पंचायतों में विकसित ग्राम में सरकार के 2वर्ष के विकास कार्यों का प्रचार प्रसार किया एवं गीत के माध्यम से,,,आई सरकारी योजना गजब की याकी बात बतावा माक जच गी,,,माध्यम से समझाया गया,साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया,कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई इसकी विधायक गोपीचंद मीणा सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रशंसा की।
