धूमधाम से सम्पन्न हुआ मंगरी के देवनारायण व पीपल माता का विवाह
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती बड़ला गांव में बोर का मंड देवनारायण मंदिर पर पीपल विवाह और काल भैरव की मूर्ति स्थापना को लेकर पांच दिवसीय यज्ञ की शुरुआत बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुई, पांचवें दिन रविवार को देवनारायण का पीपल संग विवाह और काल भैरव की मूर्ति स्थापना की गई ।

ग्रामीणों ने बताया कि बडला-पीथास रोड़ पर स्थित बोर का मंड देवनारायण भगवान मदिर पर पांच दिवसीय पंच कुंडात्मक श्री हरि हरात्मक यज्ञ चल रहा, शनिवार शाम को हरणी से मंगरी के देवनारायण भगवान के यहां से बारात बड़ला गांव पहुंची, भगवान की बारात का ग्रामीणों ने बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया । रविवार अल सुबह 4:15 बजे देवनारायण भगवान ने तोरण मार कर चंवरिया में गये, जहां पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीपल माता ने देवनारायण भगवान के साथ फेरे लिए, इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गए, प्रातः 6:15 बजे शुभ विवाह सम्पन्न हुआ, वहीं रविवार को प्रातः 8:15 बजे स्थापित देवी-देवताओं का आहवान कर पूजा-अर्चना की, 41 जोड़ों ने मंत्रोच्चार के साथ स्थापित देवी-देवताओं की आहुतियां आहुतियां लगाई । दोपहर 12:17 बजे अभिजीत मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ देवनारायण मंदिर प्रांगण में काल भैरव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई, इस दौरान पूरा क्षेत्र देवनारायण भगवान, काल भैरव व माता जी की जयकारों से गुंजायमान हो उठा । वहीं दोपहर 2:15 बजे हरि हरात्मक यज्ञ की पूर्णाहुति महाआरती के साथ हुई, इसके बाद प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया ।।
