मांडलगढ़। भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए जवाहर फाउंडेशन मांडलगढ़ द्वारा राह चलते लोगों छाछ वितरित कर गमी से राहत पहुंचाई गई संस्था के इस सेवा कार्य की रथानीय लोगों ने सराहना की जवाहर फाउंडेशन द्वारा संचालित अंबेडकर भवन स्थित अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। पिछले लगभग चार वर्षों से इस रसोई का सफल संचालन किया जा रहा है, जहां स्वाभिमान भोज” के तहत मात्र एक रुपये में लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
रसोई संचालक संतोष कुमार नाथ ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए जवाहर फाउंडेशन की टीम द्वारा आमजन को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से छाछ वितरित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छाछ का सेवन कर राहत महसूस की तथा संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।
स्थानीय लोगों ने जवाहर फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था लगातार समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ गर्मी में राहत पहुंचाने जैसे कार्य मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
जवाहर फाउंडेशन द्वारा संचालित यह पहल क्षेत्र में सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बनती जा रही है।
