*भाविप शाखा भोजरास की साधारण बैठक संपन्न*

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा फोकस ( गोपाल उचेनिया) आगुचा l भारत विकास परिषद शाखा भोजरास की आज राठौड़ फार्म हाउस पर शाखा अध्यक्ष अशोक अजमेरा के सानिध्य में साधारण बेठक का आयोजन किया गया। बैठक में शाखा द्वारा किए गए गत माह के कार्यों की समीक्षा की गई। गर्मियों में बेजुबान पक्षियों के लिए *पक्षी परिंडे* बांधने व वितरण पर भी चर्चा की गई। प्रकल्प कार्यशाला में सहभागिता दर्ज करने हेतु सदस्यों के मध्य चर्चा की गई। शाखा सदस्यों के मध्य *गतिविधि समूह टोली* का गठन किया गया। शाखा द्वारा शीघ्र ही *अभिरुचि शिविर* के आयोजन पर सहमति की गई। इस बैठक के दौरान शाखा सचिव अशोक मानावत, शाखा कोषाध्यक्ष दिलकुश मेवाड़ा, शाखा वरिष्ठ सदस्य भंवर लाल टेलर, दुर्गा प्रसाद मालपानी, अमर सिंह राठौड़,  जगदीश कुम्हार , भंवर लाल शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, भैरूनाथ योगी, दीपेश शर्मा आदि परिषद सदस्य उपस्थित थे।