नई कार्यकारिणी गठन के साथ महिला मंडल की ऐतिहासिक शुरुआत
शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
बाबेल समाज की कुलदेवी सती माता जी के पावन तीर्थस्थल बाठेड़ा धाम में आयोजित बाबेल परिवार का 29वां वार्षिक सम्मेलन इस बार धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और पारिवारिक सद्भाव का विराट उत्सव बन गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे समाजबंधुओं की मौजूदगी ने बाठेड़ा धाम को मानो आस्था के महाकुंभ में बदल दिया। पूरे परिसर में “सती माता जी” के जयकारों, भक्ति गीतों और पारिवारिक आत्मीयता की मधुर अनुभूति ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
सम्मेलन के दौरान समाजहित, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता को केंद्र में रखते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनोज बाबेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जीतेंद्र बाबेल को निवर्तमान अध्यक्ष, प्रणवीर बाबेल को मंत्री, जयेश बाबेल को कोषाध्यक्ष, भरत बाबेल को उपाध्यक्ष तथा लाल सिंह बाबेल, हरिसिंह बाबेल एवं भूपेंद्र बाबेल को संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नयन बाबेल, रवि बाबेल, सुरेश बाबेल, प्रखर बाबेल एवं प्
