अटल जन सेवा शिविर में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

BHILWARA
Spread the love



बिजौलिया । राज्य सरकार की जनसुनवाई एवं त्वरित समाधान की मंशा के तहत गुरुवार को  क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू  ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आमजन की समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त मामलों में पंचायतीराज विभाग से संबंधित सर्वाधिक 10 प्रकरण सामने आए, जबकि राजस्व विभाग के 4, बिजली विभाग के 2 तथा जलदाय एवं चंबल विभाग से जुड़े 2 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य समस्याओं पर भी सुनवाई की गई।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी अजीत सिंह , तहसीलदार ललित डीडवानिया सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।