*सिंधु सभा की गौरव यात्रा 19- 20 मई को भीलवाड़ा में*

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा। भारतीय सिंधु सभा राजस्थान द्वारा निकाली जा रही सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा 19-20 मई को भीलवाड़ा जिले में रहेगी। जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता पंकज आडवाणी ने बताया कि
19 तारीख को प्रातः यात्रा गुलाबपुरा से जिले में प्रवेश करेगी। ओम प्रकाश गुलाबानी ने बताया कि गुलाबपुरा से शाहपुरा होते हुए यात्रा 20 तारीख को प्रातः भीलवाड़ा नगर में प्रवेश करेगी। जहां प्रदेश पदाधिकारी महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन से आशीर्वाद प्राप्त कर पुरषोत्तम मास के आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष परमानंद गुरनानी ने बताया कि शाम को एक स्वागत कार्यक्रम संत कंवरराम धर्मशाला में रखा है जिसमें बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही सिंधु संस्कृति की गौरव गाथा एवं महिलाओं की समस्या एवं  समाधान पर विचार किया जाएगा। यह यात्रा एक महीने में राजस्थान में 5000 किलोमीटर चल कर लगभग सभी प्रमुख शहरों को जोड़ेगी। 21 को प्रातः चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान करेगी।  इस संबंध में आज एक बैठक रखी गई, जिसमें संभाग प्रभारी वीरूमल पुरसानी, लालचंद नथरानी,  किशोर कृपलानी, परमानंद तनवानी, नरेंद्र रामचंदानी, लक्ष्मण लालवानी, बलराम सिंधी आदि उपस्थित थे।