BHILWARA

कार पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर 10 घायल



बीगोद@
भीलवाड़ा लाडपुरा हाईवे पर बीगोद के पास इच्छामणी होटल के पास सोमवार को भीलवाड़ा की ओर से आती कार ने ओवरटेक करती हुई बिगोद की तरफ से आ रही  पिकअप से जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें दस जने गंभीर घायल हो गये मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय बिगोद में लाया गया जहां पूजा नीरज वैष्णव उम्र 22 वर्ष प्रेम देवी पत्नी शिवलाल वैष्णव उम्र 60 वर्ष लाली देवी पत्नी भंवर वैष्णव उम्र 55 वर्ष अपूर्वा पिता प्रहलाद बैरागी उम्र 16 वर्ष निवासी होलिरडा, पारस पिता अनमोलक जैन निवासी महुआ को भीलवाड़ा रेफर किया गया। वहीं लहरी देवी, जगदीश बैरागी, अनसुरिया बैरागी, प्रहलाद बैरागी, खुशी लोहार, कोमल गाडरी का प्राथमिक उपचार छुट्टी दे दी गई। सूचना पर बीगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Related Articles

Back to top button