गंगापुर में एसडीएम विवेक गुर्जर ने संभाला कार्यभार

BHILWARA
Spread the love



गंगापुर ( दिनेश लक्षकार)

नवनियुक्त उपखण्ड अधिकारी विवेक गुर्जर ने सोमवार को अपना कार्यभार विधिवत रूप से भगवान की पूजा अर्चना कर ग्रहण किया। एसडीएम गुर्जर सिमलवाड़ा से स्थानांतरित होकर गंगापुर आएं हैं। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उपखण्ड कार्यालय के कार्मिकों एवं संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।पदभार ग्रहण करने के दौरान एसडीएम गुर्जर ने कहा कि क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं का प्राथमिककता से निस्तारण करना लक्ष्य रहेगा साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास रहेगा।इस दौरान संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय रुईया,जगदीश प्रसाद झंवर, सुरेशचंद्र सिंघवी,विष्णु कुमार लढ़ा,राकेश पिछौलिया,हरक लाल सोनी,महावीर अग्रवाल, सिकंदर मोहम्मद,सुदीप पिछौलिया,तुषार अग्रवाल ,यूसुफ मोहम्मद आदि मौजूद थे।