BHILWARA

मांडलगढ़ उपखण्ड अधिकारी को कबीर साहेब प्रकट दिवस महोत्सव का निमंत्रण



मांडलगढ़ । नरेश । संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले परमेश्वर कबीर साहेब जी के प्रकट दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में सतलोक आश्रम सोजत में आयोजित विशाल आध्यात्मिक कार्यक्रम हेतु मांडलगढ़ उपखण्ड अधिकारी मनमोहन शर्मा को निमंत्रण पत्र भेंट किया गया।

संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपखण्ड अधिकारी मनमोहन शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी भी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कबीर साहेब प्रकट दिवस के अवसर पर सतलोक आश्रम सोजत में विशाल सत्संग, भंडारा, रक्तदान तथा अन्य जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से श्रद्धालु भाग लेंगे। उपखण्ड अधिकारी मनमोहन शर्मा ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button