“सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे” — उप प्रशासक सत्यनारायण शर्मा
शक्करगढ़।
ग्राम पंचायत बाकरा के राजस्व गांव शेरपुरा में मंगलवार को धरती आबा जनभागीदारी शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं का समाधान करवाया। शिविर के दौरान प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही कई कार्यों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की।

शिविर में उप प्रशासक सत्यनारायण शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम हैं, जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा जागरूक रहने की अपील की।
शिविर में प्रशासक निशा वीरेंद्र मीना ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा, पूर्व सरपंच राकेश खटीक, पशुधन निरीक्षक रामराज मीणा, तकनीकी सहायक दिलराज मीणा, कनिष्ठ लिपिक कांता मीणा, सीएचओ अनीता गुर्जर, अशोक शर्मा, एएनएम निर्मला मीणा, सोना मीणा, कृषि प्रवेक्षक मस्तराम मीणा, आशा सहयोगिनी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
शिविर के दौरान राजस्व, पंचायत, चिकित्सा, पशुपालन, कृषि एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित अनेक कार्य किए गए। ग्रामीणों ने पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मनरेगा, स्वास्थ्य जांच, पशु चिकित्सा एवं अन्य योजनाओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया।
ग्रामीणों ने शिविर को जनहितकारी बताते हुए प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
