*कुंवारिया-भीलवाड़ा को रेल से जोड़ा जाएः महिमा कुमारी मेवाड़*

BHILWARA
Spread the love



*रिपोर्ट – सत्यनारायण सेन गुरला*

सांसद ने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में रखी मांग

उदयपुर, एस एन राजस्थान न्यूज़। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की बैठक में क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार से जुड़ी प्रमुख मांगे समिति के समक्ष रखी।  सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कुंवारिया-भीलवाड़ा वाया पोटला, गंगापुर, कारोई, गुरलां, पुर, नई रेल लाइन की मांग को प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राजसमंद को सीधे भीलवाड़ा से जोड़कर औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा देगी।

देवगढ़, नाथद्वारा, राजसमंद सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा

सांसद ने देवगढ़ मदारिया से हरिपुर (बर) तक नई रेल लाइन परियोजना की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन केवल एक नई कनेक्टिविटी नहीं, बल्कि मेवाड़ को सीधे मारवाड़ से जोड़ने वाला विकास का नया सेतु साबित होगी। देवगढ़, नाथद्वारा, राजसमंद सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। बैठक में रेलवे अधिकारियों के साथ ही समिति में शामिल सांसद-विधायक भी मौजूद थे।