BHILWARA

उदलियास में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़



उदलियास। ग्राम उदलियास स्थित प्राचीन एवं जागृत चारभुजा मंदिर परिसर में श्री चारभुजा मंडल, उदलियास के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। धर्म एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित यह धार्मिक आयोजन 19 मई से 25 मई 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक संपन्न होगा।

कथा के दौरान व्यास पीठ पर विराजमान पूज्य पंडित श्री आशुतोष जी शर्मा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण के अमृतमय प्रसंगों का रसपान करा रहे हैं। कथा में धर्म, नीति, भक्ति, वैराग्य एवं मर्यादा से जुड़े प्रेरणादायक प्रवचन दिए जा रहे हैं। साथ ही मधुर भजन-कीर्तन एवं नाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं, जिनका श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक दर्शन किया। कथा आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर दुर्गेश मूंदड़ा, दिनेश सेन, श्यामलाल जांगिड़, श्याम दास वैष्णव, गोपाल जाट, कालू शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, बंसीलाल सुथार, सांवरलाल शर्मा, नारायण जांगिड़, प्रेम सिंह, दीपक शर्मा, राधेश्याम मूंदड़ा, कालू सिंह राणावत सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button