किशनगढ़ में कैंप से गायब मिली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, उच्च अधिकारियों को भेजी शिकायत

BHILWARA
Spread the love


शक्करगढ़
प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम पंचायत किशनगढ़ पंचायत मुख्यालय पर आयोजित “लाभार्थी सैचुरेशन कैंप” में ग्राम सुजानपुरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतरा मीणा के अनुपस्थित रहने का मामला सामने आया है। कैंप में अनुपस्थित रहने पर ग्राम पंचायत प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को ग्राम किशनगढ़, छाछिया-बांदोला एवं सुजानपुरा ग्रामों के लिए विशेष लाभार्थी सैचुरेशन कैंप आयोजित किया गया था। यह कैंप केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे। आरोप है कि सुजानपुरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतरा मीणा बिना सूचना के कैंप से अनुपस्थित रही। पंचायत प्रशासन द्वारा सूचना देने के बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंची।
ग्राम पंचायत किशनगढ़ की प्रशासक पिंकी कुमारी मीणा एवं एवं शिविर प्रभारी ने इस मामले को गंभीर मानते हुए जिला कलक्टर भीलवाड़ा, उपखंड अधिकारी जहाजपुर एवं विकास अधिकारी जहाजपुर को पत्र भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक में भी इस विषय पर प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के कैंप से कर्मचारियों का अनुपस्थित रहना ग्रामीणों के हितों की अनदेखी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में योजनाओं के संचालन में लापरवाही न हो इस दौरान  शिविर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी कन्हैयालाल मीणा ,ग्राम विकास अधिकारी जीतराम चौधरी सहित अन्य कर्मचारियों सहित ग्रामीण मौजूद रहे