BHILWARA

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ



गंगापुर । मुकेश गुर्जर ।

आयुर्वेद विभाग एवं खजूरिया श्याम भेरुनाथ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आयुर्वेद परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में आमजन को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के दौरान बीपी, शुगर, मलेरिया, टाइफाइड, HIV एवं प्रेगनेंसी टेस्ट जैसी जांच सुविधाएं प्रदान की गईं। साथ ही मरीजों को आयुर्वेदिक औषधियां भी निशुल्क वितरित की गईं।
शिविर प्रभारी डॉ. सतीश चंद शर्मा ने बताया कि दो दिनों में कुल 255 जांचें की गईं तथा 377 लोगों को निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश बोहरा, डॉ. हरीश कुमार केडिया, वरिष्ठ कंपाउंडर कैलाश चंद सुथार, प्यार चंद खटिक, अनिल लड्ढा, रतनलाल पूर्बिया, नर्स ललिता कुमावत, भारती पांचाल एवं योग प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार टेलर का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!