भीलवाड़ा फोकस (गोपाल उचेनिया)आगुचा l अखिल भारतीय गुर्जर महासभा राजस्थान इकाई की भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी में हूरडा तहसील के अध्यक्ष पद पर 3 वर्ष के लिए सांवरलाल गुर्जर पिता श्री महादेव गुर्जर निवासी आगूचा को नियुक्त किया जो समाज हित में कार्य कर समाज को एक नई दिशा देकर भीलवाड़ा इकाई को मजबूत करेंगे ऐसे में समाज के प्रबुद्ध जनों में हर्ष का माहौल होकर सांवरलाल को बधाई प्रेषित की
