बिजोलिया में भीषण गर्मी में कम वोल्टेज से लोग परेशान, शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं

BHILWARA
Spread the love



बिजोलिया। कस्बे के वार्ड संख्या 11 स्थित खटीक मोहल्ले में लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान हैं। भीषण गर्मी के दौर में विद्युत आपूर्ति में लगातार कम वोल्टेज आने के कारण लोगों को दैनिक कार्यों के साथ-साथ राहत देने वाले विद्युत उपकरणों के संचालन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

धर्मराज खटीक ने बताया कि कम वोल्टेज के चलते पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर (एसी) प्रभावी रूप से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित विद्युत विभाग को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

क्षेत्रवासियों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र समस्या का समाधान कर नियमित एवं पर्याप्त वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में आमजन को राहत मिल सके।