वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत बावड़ी पर हुई साफ-सफाई, कुंडा निकालकर दिया जल संरक्षण का संदेश

BHILWARA
Spread the love



बड़लियास (रोशन वैष्णव)
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत सोमवार सुबह कस्बे की ऐतिहासिक बावड़ी पर श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में क्षेत्रीय विधायक गोपाल खंडेलवाल ने भाग लेकर बावड़ी की साफ-सफाई, कुंडा निकालने एवं जल स्रोत संरक्षण कार्यों में सहभागिता की। इस दौरान जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
अभियान के दौरान बावड़ी में जमा कचरा, झाड़-झंखाड़ एवं गाद को हटाया गया तथा जल स्रोत को स्वच्छ बनाने के लिए कुंडा निकाला गया। विधायक ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहीरव प्रशानिक गजेंद्र साहू ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना और जनभागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को जल बचाने एवं जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में संजय डांगी गजेंद्र साहू, शंकर खटिक, श्यामलाल चौधरी, बसंती सोनी, शिवप्रकाश भट्ट, शिवप्रकाश दरक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं गांव के गणमान्य नागरिक शैतान सिंह शक्तावत, भंवर खटिक, राहुल लष्कार, कालूलाल पालीवाल, दुर्गालाल गट्टाणी, लालराम गुर्जर, पिंटू ओझा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।