*मेघवंशी बने मोदी सरकार के “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के प्रदेश सह-संयोजक*

BHILWARA
Spread the love




*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*


भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेशभर में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का संचालन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  एवं अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष  के निर्देशन में किया जाएगा।

भाजपा अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा की ओर से अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. मुकेश गर्ग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मोर्चे के प्रदेश मंत्री रोशन मेघवंशी को प्रदेश स्तरीय टोली में सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभियान के अंतर्गत पक्षियों के लिए परिंडे लगाना, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, जनकल्याण शिविर, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय टोली का भी गठन किया जाएगा, जिसमें एक महिला एवं तीन पुरुष कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

प्रदेश स्तरीय टोली में सह-संयोजक नियुक्त किए जाने पर रोशन मेघवंशी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं सक्रियता के साथ किया जाएगा तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।