BHILWARA

संघ शताब्दी वर्ष पर गेगा का खेड़ा में विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन


आकोला । जसवंत पारीक । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिगोद खंड के गेगा का खेड़ा मंडल में संघ के स्थापना दिवस पर विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व ग्रामीण शामिल हुए  ।
कार्यक्रम में शाहपुरा जिला घुमन्तू कार्य प्रमुख मनोज सेन का बौद्धिक हुआ ।
उन्होंने बताया कि डॉ. हेडगेवार द्वारा लगाया गया संघ रूपी बीज आज विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है जिसका लक्ष्य भारत माता को पुनः परम वैभवशाली बनाना है


संघ अपने शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन के माध्यम से हिन्दू समाज को स्व के भाव के साथ उठ खड़े होने को लेकर जागरण कर रहा है कुटुम्ब प्रबोधन से परिवारों को आपस में जोड़ने से लेकर पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य तथा सामाजिक समरसता के भाव जागरण कर रहा ताकि सम्पूर्ण समाज सशक्त हो सके।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button