BHILWARA

प्कर्मचारी महासंघ एकीकृत भीलवाड़ा ने उठाई आवाज



अखिल राजस्थान कर्मचारी महासंघ ने आज संविदा कर्मी जो प्लेसमेंट एजेंसी के द्वारा ठेके पर लगाए गए थे उनकी सेवाओं को समाप्त करने के विरोध मेजिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के निर्देश पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित व्यास के नेतृत्व मे महात्मा गाँधी अस्पताल मे नर्सेंज ने किया प्रदर्शन

मरीजों की सेवा करने वाले 48 नर्सिंग कर्मी अब खुद न्याय की गुहार लगा रहे हैं!



भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत नर्सिंग कर्मियों ने सेवाएं समाप्त किए जाने के विरोध में धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्षों तक सेवा देने के बावजूद उन्हें बिना किसी नोटिस के सिर्फ एक फोन कॉल पर नौकरी से हटा दिया गया।



मात्र ₹7320 मासिक वेतन पर काम करने वाले इन कर्मियों ने विधायक अशोक कोठारी और सांसद दामोदर अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर सेवाएं बहाल करने की मांग की है।

चेतावनी: मांगें नहीं मानी गईं तो भूख हड़ताल की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!