BHILWARA

कांग्रेस अजा विभाग में रायला के डॉ. आर.सी. सामरिया को बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति पर रायला में आतिशबाजी, माला पहनाकर स्वागत


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएमएचओ डॉ. आर.सी. सामरिया को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जैसे ही यह जानकारी रायला पहुंची, पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने डॉ. सामरिया का माला पहनाकर, साफा बंधवाकर तथा आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया।
अजा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम द्वारा जारी सूची के मुताबिक डॉ. सामरिया को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों ने रायला में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और इसे रायला क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।


नेतृत्व में मजबूती और चुनावी तैयारी का संदेश–
नियुक्ति के बाद डॉ. आर.सी. सामरिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ममता भूपेश के नेतृत्व में वे अनुसूचित जाति वर्ग को कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में माहौल बनाते हुए पार्टी को मजबूत विजय दिलाना ही उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

रायला में नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह–
डॉ. सामरिया के अभिनंदन कार्यक्रम में रायला सरपंच प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद जाट, सीआर प्रत्याशी साक्षी सुरेश गुर्जर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रामजस जाट, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार जाट, पूर्व सरपंच राकेश कोगटा, तरुण टॉक सेटू खटीक, राधेश्याम कोगटा, महावीर प्रसाद गग्गड, विनोद लढ़ा, भूपेंद्र चैधरी, महबूब खान, इस्लाम खान, शिवराज माली सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!