श्रीमद्भागवत महापुराण कथा महोत्सव मंगलवार से, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

BHILWARA
Spread the love


गंगापुर।(मुकेश गुर्जर)नगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार, 9 जून से होगा। कथा महोत्सव 15 जून तक चलेगा, जिसमें मध्यप्रदेश के निनोरा धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित मिथिलेश नागर श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार  को कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


आयोजन समिति के सदस्य छोटूलाल माली ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे पंच तीर्थ बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल महेश्वरी सेवा संस्थान पहुंचेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार सजाए जाएंगे तथा श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
बैठक में कथा महोत्सव के सफल संचालन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कथा स्थल व्यवस्था, भोजन एवं आवास, पेयजल सेवा, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
आयोजन समिति ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी। साथ ही आसपास के गांवों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
बैठक में आदित्य मंडोवरा, रामसहाय मुंदडा  लादूलाल जागेटिया, मुकेश माली, किशन माली, बलराम शर्मा, सुरेश भदादा, सुरेश तिवारी, कैलाश माली, राजेंद्र माली, विनोद पिछोलिया, अशोक सोमानी, रामप्रसाद माली, जगदीश गहलोत, सुनील माली, विनोद लढ़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा महोत्सव में भाग लेकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।