बिजोलिया।
गौ सेवा परमार्थ यात्रा के अंतर्गत 12 ज्योतिर्लिंग, 4 धाम एवं 51 प्रमुख शक्ति पीठ अखंड भारत पद यात्रा बाल योगी बलरामपुरी महाराज द्वारा की जा रही है,यात्रा का शुभारंभ 22 मई 2023 को उज्जैन महाकाल से हुआ था जो 22 मई 2038 मानसरोवर मे संपूर्ण होगी, यात्रा का उद्देश्य गौ माता की सेवा, संरक्षण तथा सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करना है,

श्रवण सेन तिलस्वा ने बताया की भगवान लड्डू गोपाल की रथ यात्रा 10 जून को ऊपरमाल क्षेत्र मे आगमन पर जगह जगह यात्रा का स्वागत सम्मान किया गया,11 जून को तिलस्वा महादेव दर्शन के साथ रात्रि भेरू नाथ मंदीर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ, रथ यात्रा मे त्रिवेणी मंदीर अध्यक्ष कैलाश सेन, कोषाध्यक्ष नंद लाल सेन, उपाध्यक्ष राधेश्याम सेन,एडवोकेट जमना लाल, गोपाल सेन लाडपुरा, रावडदा सरपंच राजकुमार सेन, कैलाश सेन, भेरू लाल सेन, शंभु लाल, पप्पू लाल, अन्नू कुमार आरोली, फतेह लाल सेन,रामेश्वर लाल सेन, कमलेश सेन छोटी बिजौलिया, तेजमल श्यामपुरा,बालू सेन चाँद जी की खेड़ी,रमेश भूति, मुकेश सेन,भेरू सेन, विशाल, दिनबंधु सेन तिलस्वा, गोविंद इंद्रपुरा साथ रहे,
