गंगापुर में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, श्रद्धालु देर रात तक जमें रहे

BHILWARA
Spread the love



गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
माहेश्वरी सेवा संस्थान गंगापुर में गोयल परिवार के तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन शनिवार रात्रि 8:30 बजे प्रारंभ हुआ जो देर रात तक जारी रहा ।


सुंदरकांड की इस प्रकार भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में सरोबार कर दिया।आयोजक मंडल के छोटू लाल माली ने बताया कि मध्य प्रदेश के गुरुपीठ निनोराधाम से पधारे राष्ट्रीय संत डॉ. मिथिलेश नागर की भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लगभग चार घंटे तक चले इस पाठ का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। सुंदरकांड में
सनातन धर्म और व्यवहारिक जीवन के
सूत्रों को बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया ।देर रात तक भक्तगण जमें रहे और सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया। आयोजन मंडल के आदित्य  मंडोवरा ने कहा कि इस आयोजन ने शहरवासियों में भक्ति की लहर पैदा कर दी है।इस अवसर पर
किशन माली,
कन्हैया लाल माली ,मुकेश माली  कैलाश माली ,विनोद पिछोलिया ,दिनेश बाफना,अशोक सोमानी,पुष्पेंद्र सिंह,शोभा लाल जीनगर सहित गोयल परिवार के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।