महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज के युवाओं ने किया मैराथन दौड़ व योगाभ्यास

BHILWARA
Spread the love



असलम रंगरेज

काछोला। महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज के युवाओं ने स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए मैराथन दौड़ एवं योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में समाज के युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



सुबह आयोजित मैराथन दौड़ में युवाओं ने जोश और उमंग के साथ भाग लेकर फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इसके बाद योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वंडर सीमेंट की ओर से मैनेजर अर्पित मालू द्वारा सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित की गई। इस अवसर पर विनय डागा, विनय मालू, बनवारी लड्ढा, अरविंद डागा, राकेश मालू, गोपाल मालू, भगवान मंत्री, जितेंद्र मालू, शिव सोडाणी, राजेश लड्ढा, दीपक लड्ढा, भगवान सोडाणी, शिव मंत्री, अक्षत जागेटिया एवं महेश लड्ढा सहित समाज के कई युवा उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, सकारात्मक सोच और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। युवाओं ने एकता, सेवा और संस्कारों के साथ समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी समाज ने भगवान महेश के आदर्शों को याद करते हुए स्वस्थ, संस्कारित और संगठित समाज निर्माण का संदेश दिया।

फोटो — महेश नवमी महोत्सव के तहत आयोजित मैराथन दौड़ एवं योग कार्यक्रम में शामिल माहेश्वरी समाज के युवा।