अग्निवीर सुरज कुमावत राजपुरा का गुरला में स्वागत: ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार पैतृक गांव राजपुरा गुरला लौटने  पर ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

BHILWARA
Spread the love



गुरला:-(बद्री लाल माली) देश सेवा का जज्बा लेकर भारतीय सेना में अग्निवीर बने सुरज कुमावत का ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार अपने पैतृक गांव राजपुरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर ऐतिहासिक स्वागत किया। भीलवाड़ा जिले  के ग्राम पंचायत रामपुरिया के राजपुरा गांव निवासी शंकर लाल कुमावत  सुपुत्र सूरजमल कुमावत  का गुरला  पहुंचे पर, वहां मौजूद ग्रामीण ने भारत माता के जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया गुरला पहुँचने पर जवान सुरजमल कुमावत का  फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों  डिजे और साफा पहनाकर गर्मजोशी से सम्मान किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर राजपुरा निवासी रोशन लाल सेन श्याम लाल सेन सोहन जी जाट जगदीश जी जाट चांदमल जी गुर्जर  किसान कुमावत,व ग्राम के सभी साथी भाईयों ने जवान को साफा पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सेन ने कहा कि सुरज कुमावत ने भारतीय सेना में शामिल होकर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे आज के युवाओं के लिए राष्ट्र सेवा की एक नई प्रेरणा हैं। देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव स्वागत समारोह के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। गांव के बड़े-बुजुर्गों से लेकर युवाओं में देश के इस सपूत के स्वागत को लेकर भारी उत्साह था। ग्रामीणों ने कहा कि सुरज कुमावत राजपुरा की यह कामयाबी क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सेना में जाकर देश की रक्षा करने के लिए प्रेरित करेगी।
इस भव्य स्वागत समारोह में  भारी संख्या में गुरला  केलाशपुरी गाडरी खेड़ा राजपुरा रामपुरिया एवं आस पास के ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से जवान सूरजमल कुमावत के सफल, सुरक्षित और उज्ज्वल जीवन की मंगलकामना की।