राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,बच्चों ने पी दो बूंद पोलियो की

BHILWARA
Spread the love



गजानंद जोशी जहाजपुर,पडेर राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत हुई बच्चों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की,पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत पडेर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोलियो बुथ पर डॉक्टर राहुल शर्मा,डॉक्टर आरिफ इकबाल,हरिओम मीना,रामजस जाट,मनोज कुमार सभी स्टाफ द्वारा पल्स पोलियो का आगाज करते हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई,इस दौरान निहारिका लक्षकार को दो बूंद पोलियो की पीलाकर,प्लस पोलियो अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत हुई,जीरो से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दो बूंद पोलियों की पिलाई जा रही है,ताकि भारत को पोलियो मुक्त रखा जा सके,0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दो बूंद पोलियो की अवश्य पिलाएं।