जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर :-  सवाईपुर क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पत्रकार सांवरमल वैष्णव ने अपने जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम लगाया । ढ़ेलाणा निवासी सांवरमल वैष्णव ( पत्रकार ) ने गुरुवार को अपना 33 वा जन्मदिन पर विद्यालय में अमरुद के पौधे लगाकर बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया । पत्रकार वैष्णव ने बताया कि फिजूल खर्च ना करते हुए इस तरह से अपने जन्मदिन को यादगार बनाया ताकि यह पौधे बड़े होकर छांव के साथ फल भी दे और भी कई लोग इससे प्रेरित हो । इस दौरान प्रधानाध्यापिका सरिता व्यास, कुसुम लता वैष्णव, खुशबू वैष्णव, अर्पिता जाट, संदीप वैष्णव आदि कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।।