सवाईपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लगाया एक पेड़ मां के नाम

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया, इसके साथ ही इन पौधों के संरक्षण व देखभाल की जिम्मेदारी भी ली और ग्रामीणों से क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की, ताकि पर्यावरण में योगदान हो । प्रशासक किशन लाल जाट के मुख्य आतिथ्य में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पंचायत मुख्यालय पर पौधारोपण किया । इस दौरान पूर्व सरपंच अमरचंद गाडरी, पूर्व वार्ड पंच रमादेवी जाट, सुडी देवी जाट, वार्ड पंच मोहनलाल रेगर, युवा नेता देवराज जाट, गोपाल लाल तेली, राकेश जाट, प्रमोद क्षोत्रिय व भेरूलाल आदि कई मौजूद रहे ।।