*किराए में राहत का इंतजार: रूट चार्ट में शामिल होने के बावजूद गुरला – कारोई मार्ग पर नहीं दौड़ रही ई-बस; छात्र और मजदूर वर्ग मायूस।*

BHILWARA
Spread the love



*सत्यनारायण सेन गुरला*

भीलवाड़ा :
भीलवाड़ा शहर और ग्रामीण अंचलों को प्रदूषण मुक्त व किफायती परिवहन से जोड़ने के लिए प्रशासन ने रूट चार्ट तो फाइनल कर दिया है, लेकिन धरातल पर कुछ रूटों को अब भी बसों का इंतजार है。 *गुरलां और कारोई क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों व ग्रामीणों ने सलेक्टेड रूट चार्ट के ‘रूट-1’ पर ई-बस सेवा को शीघ्र शुरू करने की पुरजोर मांग* उठाई है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि रूट की घोषणा हुए लंबा समय बीत चुका है। इस मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ होने और सभी प्रमुख बस स्टैंड शामिल होने के बावजूद ई-बसों का संचालन शुरू नहीं किया गया है, जिससे जनता में गहरा रोष है।

*इस रूट पर है जनता की नजर*  प्रस्तावित (रूट-1 का चार्ट)ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन द्वारा तय किया गया रूट-1 बेहद महत्वपूर्ण है। यह मार्ग निम्नलिखित प्रमुख केंद्रों को आपस में जोड़ता है:
*कारोई-* ज्योतिष नगरी
*गुरलां -* भीलवाड़ा का काश्मीर, पहाड़ पर कालिका माता मन्दिर

*नौगांवा चौराहा*- सांवरिया सेठ जी मन्दिर मार्ग चौराहा
*पुर बस स्टैंड*-उपनगर क्षेत्र

*(RIICO) औद्योगिक क्षेत्र-* टेक्सटाइल उद्योग क्षेत्र
*पांसल चौराहा*-आजादनगर, 100फिट रोड, टेक्सटाइल कॉलेज आईटीआई
*गंगापुर चौराहा व अजमेर चौराहा*- शहर को जोड़ते चौराहे

*रोडवेज बस स्टैंड व प्राइवेट बस स्टैंड*- भीलवाड़ा व राज्य की कनेक्टिविटी के स्थान
*टंकी के बालाजी*- ई बस स्टैंड डिपो
*शीघ्र बस चलाने की मांग क्यों?*(इन्हें होगा सीधा लाभ)
*महिला व वरिष्ठ नागरिक*-: बसों के अभाव में इन्हें निजी वाहनों में अधिक किराया देना पड़ रहा है। ई-बस शुरू होने से किराए में सरकारी रियायत का लाभ तुरंत मिलेगा।
*फैक्ट्री मजदूर व नौकरीपेशा:* रीको क्षेत्र के उद्योगों में काम करने वाले हजारों मजदूरों को भीलवाड़ा आने-जाने के लिए सस्ता और सुरक्षित साधन मिलेगा।
*छात्र-छात्राएं:* भीलवाड़ा शहर के कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का दैनिक सफर आसान और जेब के अनुकूल हो जाएगा।
*प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से जनता की अपील*

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि भीलवाड़ा को आवंटित 50 ई-बसों के बेड़े में से ‘रूट-1’ को प्राथमिकता दी जाए। जनता की मांग है कि शीघ्र बसों का संचालन शुरू करें