BHILWARA

*पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापूनगर भीलवाड़ा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित*



आज न्याय विभाग द्वारा किए गए नवाचार ट्रांसफॉर्मिंग ट्यूसडे के अंतर्गत पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापूनगर भीलवाड़ा में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता नानकानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्रीमान अमित कुमार, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नंबर 1 भीलवाड़ा  रहे। उन्होंने लगभग 300 छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए “नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो। नशा कोई फ्यूचर नहीं। अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करो” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, कानूनी प्रावधानों एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने दैनिक जीवन के अनेक उदाहरण देते हुए छात्रों को भविष्य में भी नशे से दूर रहने की सलाह दी।



इस विधिक वार्ता में विद्यालय की कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम से लाभान्वित हुईं। इस कार्यक्रम में न्याय विभाग से ओमप्रकाश गुर्जर भी उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन  स्नेहलता सनाढ्य एवं  मिनाक्षी सुहिल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button